भुवनेश्वर, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)। ओडिशा ने बाढ़ प्रभावित तमिलनाडु को पांच करोड़ रुपये की मदद दी है। संसदीय कार्य मंत्री बिक्रम अरुख ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
ओडिशा विधानसभा में अरुख ने कहा कि सरकार ने मुख्यमंत्री राहत कोष से यह मदद मुहैया कराई है।
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को अपने तमिलनाडु की समकक्ष जे.जयललिता से बातचीत की थी और बाढ़ के मद्देनजर, राहत व बचाव कार्यो के लिए हर संभव मदद मुहैया कराने के प्रति आश्वस्त किया था।
विशेष राहत आयोग ने कहा कि तमिलनाडु में फंसे सभी ओडिशावासी सुरक्षित हैं।
ओडिशा के एक लाख से अधिक लोग चेन्नई के विभिन्न भागों में रहते हैं।
dharmpath.com dharmpath