सेना प्रमुख राहत कार्य की समीक्षा करने चेन्नई पहुंचे

चेन्नई, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)। सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह बाढ़ प्रभावित तमिलनाडु में सेना द्वारा चलाए जा रहे राहत एवं बचाव अभियान की समीक्षा करने शुक्रवार को चेन्नई पहुंचे हैं।

जनरल दलबीर सिंह श्रीलंका से चेन्नई पहुंचे, जहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।

चेन्नई और तीन अन्य जिलों में लगभग 100 साल के दौरान अबतक की भयानक बारिश और बाढ़ की स्थिति पैदा हुई है, जिसके बाद सेना, नौसेना और वायुसेना को राहत और बचाव कार्य में लगाया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493