तमिलनाडु : चिदंबरम ने शिवगंगा में मतदान किया

चेन्नई, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम गुरुवार सुबह तमिलनाडु के शिवगंगा लोकसभा सीट पर जल्द मतदान करने वाले लोगों में शामिल रहे।

मतदान करने के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने पत्रकारों से कहा, “यह एक अच्छा दिन है। मैंने तमिलनाडु और केंद्र में सरकार बदलने के लिए मतदान किया।”

उन्होंने लोगों से भी मतदान करने की अपील की।

चिदंबरम के बेटे कार्ति पी. चिदंबरम शिवगंगा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वह भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एच.राजा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493