महाराष्ट्र की 10 लोकसभा सीटो के लिए मतदान जारी

मुंबई, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। महाराष्ट्र की 10 लोकसभा सीटों के लिए दूसरे चरण के अंतर्गत मतदान गुरुवार सुबह 7 बजे से जारी है।

यहां बुलधाना, अकोला, अमरावती(एससी), हिंगोली, नांदेड़, परभनी, बीड, ओसमानाबाद, लातूर(एससी) और सोलापुर(एससी) में मतदान हो रहे हैं।

यहां मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी-शिवसेना और विपक्षी कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के बीच है। इसके अलावा दलित-मुस्लिम मोर्चा वंचित बहुजन अघाड़ी(वीबीए) भी चुनाव मैदान में है।

यहां जल्द मतदान करने वालों में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे, उनकी पत्नी उज्जवला, उनकी बेटी परिणीती शिंदे और परिवार के अन्य सदस्य शामिल रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493