तमिलनाडु चुनाव : एआईएडीएमके जीत की ओर अग्रसर (लीड-2)

चेन्नई, 19 मई (आईएएनएस)। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ पार्टी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) एग्जिट पोल को गलत साबित करते हुए जीत की ओर अग्रसर है। पार्टी 232 सीटों में से 136 पर आगे है।

द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके)-कांग्रेस गठबंधन सिर्फ 86 सीटों पर ही आगे चल रही है, जो विधानसभा की आधी सीटों 117 से भी कम है।

पीएमके पांच सीटों पर आगे चल रही है और डीएमडीके गठबंधन दो सीटों पर आगे है। छोटी पार्टियां तीन सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। निर्वाचन आयोग ने राज्य की दो सीटों पर मतदान स्थगित कर दिए थे।

अधिकांश एग्जिट पॉल में डीएमके की जीत का अनुमान लगाया जा रहा था।

रूझानों में एआईएडीएमके की बढ़त से मुख्यमंत्री जे.जयललिता के निवास स्थान और पार्टी कार्यालयों के बाहर जश्न का माहौल है।

जयललिता के पोस्टर लिए समर्थकों को संगीत की धुनों पर थिरकते और पटाखे जलाते देखा गया। इनमें अधिकांश महिलाएं हैं। लोगों को मिठाइयां बांटते और जयललिता के नारे लगाते हुए देखा जा रहा है।

डीएमके मुख्यालय में माहौल निराशाजनक है। पार्टी 2011 चुनाव की तुलना में अधिक सीटें जीतने का अनुमान लगा रही थी।

मौजूदा विधानसभा में एआईएडीएमके के 150 सदस्य थे। डीएमके के 23 और कांग्रेस के पांच सदस्य थे।

हालांकि एआईएडीएमके के लिए चेन्नई से बुरी खबर आई। दिसंबर में बाढ़ से जूझे लोगों ने पार्टी के खिलाफ मतदान किया।

मौजूदा रूझानों के मुताबिक, यहां से एआईएडीएमके के उम्मीदवार 16 में से 12 सीटों पर पीछे चल रहे हैं। हालांकि, जयललिता राधाकृष्णन नगर सीट से आगे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493