तमिलनाडु बाढ़ पीड़ितों के लिए नीतीश ने भेजे 5 करोड़ रुपये

पटना, 3 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष से तमिलनाडु के बाढ़ पीड़ितों की सहायता और पुनर्वास के लिए तमिलनाडु मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए पांच करोड़ रुपये का चेक भेजा है।

नीतीश ने तमिलनाडु में भारी बारिश से आई बाढ़ से हुई जान-माल की क्षति पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार की जनता इस दुख की घड़ी में तमिलनाडु की जनता के साथ है।

उन्होंने कहा कि यह सभी लोग जानते हैं कि बिहार में प्रतिवर्ष बाढ़ से जान-माल की भारी क्षति होती है।

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता को भेजे पत्र में नीतीश ने विश्वास व्यक्त करते हुए लिखा कि उनके कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में तमिलनाडु बाढ़ से हुई क्षति से शीघ्र उबरेगा।

गौरतलब है कि बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने भी अपने पहले महीने का वेतन तमिलनाडु के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए देने की घोषणा की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493