बिहार : 4 किलोग्राम सोने के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर, 3 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को एक ट्रेन पर सवार दो तस्करों के पास से पुलिस ने चार किलोग्राम सोना जब्त किया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर राजकीय रेल पुलिस ने मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेल खंड के सुगौली रेलवे स्टेशन पर रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन पर सवार दो लोगों के पास से चार किलोग्राम सोना जब्त किया गया है।

मुजफ्फरपुर के पुलिस अधीक्षक (रेल) वीरेन्द्र नारायण झा ने बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान मुजफ्फरपुर निवासी सुमित गोयनका और अवधेश कुमार के रूप में की गई है।

उन्होंने बताया कि दोनों ने सोने को अपने जूते के भीतर छिपाकर रखा था। बरामद सोने एक-एक किलोग्राम के वजन वाले ईंट की तरह हैं, जिन पर उनके ब्रांड अंकित हैं और स्विट्जरलैंड की मुहर लगी हुई है।

झा ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार तस्करों ने बताया कि सोने की इस खेप को वे पड़ोसी देश नेपाल के वीरगंज के संतोष जैन से लेकर मुजफ्फरपर में किसी व्यक्ति को देने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है तथा तस्करों के बयान के आधार पर छापेमारी की जा रही है।

पुलिस का दावा है कि ये दोनों तस्कर पूर्व से ही स्वर्ण तस्करी के धंधे से जुड़े हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493