तमिलनाडु में हड़ताल से बैंकों के काम-काज बाधित

ll-India-bank-9324चेन्नई, 12 नवंबर – तमिलनाडु में बैंक के काम-काज बुधवार को हड़ताल के कारण प्रभावित हुए हैं। करीब 60,000 बैंक कर्मचारी वेतन वृद्धि की मांग के साथ बुधवार को हड़ताल पर चले गए हैं। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। ऑल इंडिया बैंक एंप्लाईज एसोसिएशन (एआईबीईए) के महासचिव सी.एच. वेंकटचलम ने यहां आईएएनएस से कहा, “सरकारी, निजी, विदेशी और क्षेत्रीय बैंकों के करीब 60,000 कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। करीब 8,800 बैंक शाखाएं बंद हैं।”

उन्होंने कहा कि यहां क्लियरिंग हाउस में हड़ताल होने के कारण करीब 1.75 करोड़ रुपये मूल्य के करीब 2.3 करोड़ चेक अवरुद्ध हैं।

कर्मचारी वेल्लुवर कोट्टम क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

हड़ताल की घोषणा युनाइटेड फोरम ऑफ बैंकिंग यूनियंस (यूएफबीयू) ने की है। इसमें कई कर्मचारी संघ शामिल हैं, जिनमें एआईबीईए, नेशनल कन्फेडरेशन ऑफ बैंक एंप्लाईज, बैंक एंप्लाईज फेडरेशन ऑफ इंडिया, इंडियन नेशनल बैंक एंप्लाइज फेडरेशन, इंडियन नेशनल बैंक ऑफिशर्स कांग्रेस, नेशनल ऑर्गनाइजेशन ऑफ बैंक वर्कर्स, ऑल इंडिया बैंक ऑफिशर्स एसोसिएशन और नेशनल ऑर्गनाइजेशन ऑफ बैंक ऑफिशर्स शामिल हैं।

वेंकटचलम ने कहा कि संघ करीब 23 फीसदी वेतन वृद्धि की मांग कर रहे हैं, जबकि इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) ने सिर्फ 11 फीसदी वृद्धि की पेशकश की है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493