तमिलनाडु में 1 अरब डॉलर निवेश करेगा एचसीएल समूह

चेन्नई, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। एचसीएल समूह अगले पांच सालों में तमिलनाडु में एक अरब डॉलर का निवेश करेगा। 45,000 करोड़ रुपये का एचसीएल समूह रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में भी प्रवेश करने जा रहा है।

तमिलनाडु सरकार द्वारा यहां आयोजित एक वैश्विक निवेशक सम्मेलन में एचसीएल समूह के चेयरमैन शिव नादर ने कहा, “अभी तक इस समूह ने तमिलनाडु में 6,000 करोड़ का निवेश किया है और आगे बढ़ते हुए हम अगले पांच सालों में एक अरब डॉलर का निवेश करेंगे।”

नादर ने कहा कि एचसीएल अपना कारोबार मदुरै और तिरुनेलवेली जिलों में फैलाएगा, जबकि कोयम्बटूर में मौजूद अपने कारोबार का विस्तार करेगा।

नादर ने अपने भाषण में कहा कि तमिलनाडु एचसीएल समूह के लिए काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि समूह के 110,000 कर्मचारियों में से 35,000 कर्मचारी इस राज्य में हैं। समूह का कारोबार चेन्नई और कोयंबटूर में भी है।

नादर ने यह भी कहा कि यह समूह 20,000 युवाओं को नौकरी के लिए तैयार करने हेतु प्रशिक्षण देगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493