चेन्नई, 19 मई (आईएएनएस)। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में गुरुवार सुबह वोटों की गिनती शुरू हो गई है।
राज्य में सभी मतगणना केंद्रों पर सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई। निर्वाचन आयोग ने राज्य के दो निर्वाचन क्षेत्रों तंजावुर और अरावाकुरीची में मतदान स्थगित कर दिए थे।
राज्य में आज कुल 3,728 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला होगा।
राज्य में मुख्यमंत्री जे.जयललिता की सत्तारूढ़ पार्टी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) और द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (डीएमके)-कांग्रेसगठबंधन के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है।
dharmpath.com dharmpath