पुदुच्चेरी, 19 मई (आईएएनएस)। पुदुच्चेरी की 30 सदस्यीय सीटों पर हुए विधानसभा चुनाव पर मतगणना प्रक्रिया गुरुवार सुबह शुरू हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय प्रशासित क्षेत्र में सुबह आठ बजे वोटों की गिनती शुरू हो गई है। यहां 16 मई को तमिलनाडु के साथ ही विधानसभा चुनाव हुए थे।
यहां कांग्रेस-द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (डीएमके) और सत्तारूढ़ ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (एआईएनआरसी) के बीच कांटे की टक्कर है। तमिलनाडु की सत्तारूढ़ पार्टी एआईएडीएमके ने यहां अपने दम पर चुनाव लड़ा है।
dharmpath.com dharmpath