तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में जयललिता ने वोट डाला

चेन्नई, 16 मई (आईएएनएस)। तमिलनाडु में सोमवार को जारी विधानसभा चुनाव में राज्य की मुख्यमंत्री जे.जयललिता ने मतदान किया।

अपना वोट डालने के बाद ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) की नेता ने कहा, “अगले दो दिनों में जनादेश सामने आ जाएगा।”

सत्तारूढ़ एआईएडीएमके राज्य विधानसभा की 227 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि सात सीटें इसने अपने सहयोगियों को दी है।

द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के प्रमुख एम. करुणानिधि, उनके पार्टी तथा पार्टी के कोषाध्यक्ष एम.के.स्टालिन, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता तमिलिसै सौंदरराजन, कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493