बीजिंग के शांगरीच-ला होटल में शनिवार को प्लैंक वर्ल्ड रिकार्ड 2016 के लिए विश्व के सर्वश्रेष्ठ एथलीटों का जमावड़ा लगा था। सभी खिलाड़ी यहां जॉर्ज का रिकार्ड तोड़ने की उम्मीद से आए थे, जिन्होंने लगातार पांच घंटे, 15 मिनट और 15 सेकंड का विश्व रिकार्ड स्थापित किया था।
इस बार हालांकि बाजी माओ ने मारी और वह आठ घंटे, एक मिनट तथा एक सेकंड तक इस स्थिति में रहे। वहीं, जॉर्ज सात घंटे, 40 मिनट और चार सेकंड ही इस स्थिति में रह पाए।
dharmpath.com dharmpath