तमिलनाडु हिंसा की जांच उच्च न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश करेंगी

चेन्नई, 23 मई (आईएएनएस)। तमिलनाडु सरकार ने बुधवार को तूतीकोरिन मामले की जांच की जिम्मेदारी मद्रास उच्च न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश अरुणा जगदीशन को सौंपी है। तूतीकोरिन में मंगलवार को स्टरलाइट कॉपर स्मेल्टिंग प्लांट के विरोध में प्रदर्शन के दौरान पुलिस फायरिंग में 10 लोगों की मौत हो गई थी।

अधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री के. प्लनीस्वामी ने शहर में स्थिति की समीक्षा के बाद जांच के आदेश दिए। जांच रिपोर्ट पेश करने के लिए आयोग को किसी भी प्रकार की समय सीमा नहीं दी गई है।

तूतीकोरिन में मंगलवार को प्रदर्शनकारियों ने निषेधात्मक आदेश का उल्लंघन कर रैली निकाली जो कि बाद में हिंसक हो गई और प्रदर्शनकारियों ने पुलिस व अन्य वाहनों में आग लगा दी।

इस दौरान पुलिस फायरिंग में कम से कम नौ लोगों की मौत तत्काल हो गई और एक घायल व्यक्ति की मौत मंगलवार देर रात अस्पताल में हो गई।

प्लनीस्वामी, उपमुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम और अखिल भारतीय अन्ना द्रमुक मुनेत्र कड़गम(अन्ना द्रमुक) के वरिष्ठ मंत्रियों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493