समाचार एजेंसी ‘दोगन’ की रिपोर्ट के अनुसार, यह तांबे की खान गुरुवार रात ढह गई थी।
इसके मलबे से शुक्रवार को चार शव निकाले गए थे।
‘दोगन’ की रिपोर्ट के अनुसार, बचाव अभियान चलाया जा रहा है। 11 अन्य कर्मियों के फंसे होने की आशंका है।
इस बीच तुर्की पुलिस ने खान ढहने के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है।
dharmpath.com dharmpath