लीमा, 20 नवंबर (आईएएनएस/सिन्हुआ)। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने एशिया-प्रशांत के मुक्त व्यापार क्षेत्र (एफटीएएपी) की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए चीन-रूस द्वारा इस दिशा में संयुक्त प्रयास करने पर जोर दिया।

शी ने बैठक के दौरान अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से कहा कि दोनों पक्षों को 2014 में बीजिंग में हुए एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग शिखर सम्मेलन (एपेक) और हालिया वर्षो में हुए अन्य सम्मेलनों में आम सहमति से तय हुए समझौतों को पूरी तरह से लागू करना चाहिए।
शी और पुतिन वर्तमान में वार्षिक एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग शिखर सम्मेलन के आर्थिक नेताओं के साथ होने वाली बैठक और इससे संबंधित कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए पेरू की राजधानी लीमा में हैं।
dharmpath.com dharmpath