ताइवान भूकंप : मलबे से अब तक 3 लोगों को जिंदा मिले

भूकंप में गिरी वे गुआन इमारत की पांचवीं मंजिल पर रहने वाली लड़की के शरीर में पानी की कमी हो गई थी, लेकिन बचाव अभियान के वक्त वह होश में थी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

बचावकर्मी पांचवीं मंजिल पर ही वियतनाम की 28 वर्षीय एक महिला को बचाने का प्रयास कर रहे हैं, जिसका आधा शरीर मलबे में फंसा है।

यदि व सही-सलामत निकल जाती हैं, तो वह हादसे में बचने वाली चौथी व्यक्ति होंगी।

आज तड़के ली सुंग नामक एक व्यक्ति को हादसे के 56 घंटे के बाद सकुशल बाहर निकाला गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन बाएं पैर में घाव के कारण उसे काटकर अलग करना पड़ सकता है।

इससे पहले, बचावकर्मियों ने इमारत की सातवीं मंजिल से ही एक महिला को जिंदा निकाला, जिसे उनके पति ने बचाने के लिए अपने शरीर से ढक रखा था। पति की हालांकि मौत हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493