पिंगलिन जिले में नदी में रिवर ट्रेसिंग करने के दौरान पानी में बहने वालों में चार वयस्क और दो किशोर हैं। उन्होंने लाइफ जैकेट और हेलमेट पहन रखी थी। रिवर ट्रेसिंग को कैनियनिंग के नाम से भी जाना जाता है।
वे रिवर ट्रेसिंग कर रहे एक 24 सदस्यीय समूह के हिस्सा थे। 18 अन्य सुरक्षित हैं।
पिंगलिन जिले में रविवार दोपहर भारी बारिश हुई और एक ही घंटे में 100 मिलीमीटर बारिश हुई।
दर्जनों एंबुलेंस और बचाव वाहन और हेलीकॉप्टर घटनास्थल पर भेज दिए गए हैं। खोजबीन जारी है।
dharmpath.com dharmpath