अलीगढ़ व हाथरस से आए आधा दर्जन युवाओं ने दोपहर डेढ़ बजे के करीब वीडियो प्लेटफॉर्म पर जोर-जोर से शिव चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। वहां मौजूद सीआइएसएफ जवान और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) के कर्मचारियों ने आपत्ति जताई। इस पर युवा उनसे उलझ गए और कहने लगे कि स्मारक में जब नमाज हो सकती है, तो हम पूजा क्यों नहीं कर सकते?
इसके बाद सीआइएसएफ के जवान युवकों को पकड़कर गेस्ट रूम ले गए। वहां युवकों ने लिखित माफीनामा दिया, जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
हाथरस निवासी राष्ट्रीय स्वाभिमान दल के दीपक शर्मा ने बताया, “वे लोग सोमवार को तेजोमहालय पर शिव चालीसा का पाठ करने आए थे। वे लोग सोमवार को शिव चालीसा का पाठ करने के बाद व्रत खोलते हैं। इसे रुकवा दिया गया, जो गलत है।”
हिंदू युवा वाहिनी अलीगढ़ के महानगर अध्यक्ष भारत गोस्वामी ने कहा कि तेजोमहालय में पूजा करने से रोका जा रहा है, जो सही नहीं है।
dharmpath.com dharmpath