तिहरे हत्याकांड में संपादक की रिहाई के खिलाफ होगी अपील

अगरतला, 14 जनवरी (आईएएनएस)। त्रिपुरा सरकार एक स्थानीय अखबार के संपादक को तिहरे हत्याकांड में उच्च न्यायालय द्वारा बरी किए जाने के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय में अपील करेगी। मुख्यमंत्री माणिक सरकार ने गुरुवार को विधानसभा में यह ऐलान किया।

सदन में विपक्षी दल कांग्रेस ने राज्य में हत्या की बढ़ती घटनाओं का मुद्दा उठाया था। चर्चा में हिस्सा लेते हुए मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी नेता और मुख्यमंत्री माणिक सरकार ने कहा, “राज्य सरकार उच्च न्यायालय के फैसले (संपादक को हत्याकांड में बरी करने के) के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय में अपील करेगी।”

2013 में संपादक सुशील चौधुरी (75) को अपने अखबार के दफ्तर में हुए सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड में आरोपी बनाया गया था। निचली अदालत ने उन्हें दोषी करार दिया था। इसके खिलाफ उन्होंने उच्च न्यायालय में अपील की थी, जहां उन्हें बरी कर दिया गया।

19 मई 2013 को दैनिक गणदूत के प्रबंधक रणजीत चौधरी (61), प्रूफ रीडर सुजीत भट्टाचार्य (25) और ड्राइवर बलराम घोष (31) का दफ्तर परिसर में कत्ल कर दिया गया था।

पश्चिमी त्रिपुरा जिला की जिला एवं सत्र अदालत ने 14 जुलाई 2014 को चौधुरी को जीवन के अंतिम दिन तक कैद की सजा सुनाई थी। इस फैसले के खिलाफ उन्होंने उच्च न्यायालय की शरण ली थी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493