तीन लाख वंचित लोगों को मिलेगी पेंशन : रमन सिंह

छत्तीसगढ़ में रविवार से शुरू हुए ग्राम सुराज अभियान के दौरान मुख्यमंत्री कांकेर के ग्राम बण्डाटोला पहुंचे जहां उन्होंने चौपाल में इस ग्राम पंचायत के विकास कार्यो और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने इस बात पर खुशी जताई कि इस ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन के तहत बण्डाटोला और आश्रित ग्राम भैंसाकट्टा में सभी 447 घरों में पक्के शौचालय बन गए हैं। चौपाल में मौजूद ग्रामीणों से जब मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत स्मार्ट कार्ड की जानकारी मांगी तो सभी ने बताया कि उन सबके स्मार्ट कार्ड बन चुके हैं।

डॉ. सिंह के पूछे जाने पर ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि बण्डाटोला ग्राम पंचायत के लगभग सभी घरों में बिजली पहुंच गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493