तुर्की के दौरे पर आए लियु यांदोंग ने अंकारा में तुर्की के राष्ट्रपति रिसेप तईप एर्दोगन और प्रधानमंत्री बिनाली यिलद्रिम से मुलाकात की।
एर्दोगन ने कहा कि वह हाल के वर्षो में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से कई बार मिले हैं, जिससे तुर्की-चीन के अनुकूल और सहकारी संबंधों के सुचारु विकास को मजबूती मिली है।
उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के लिए बेल्ट एंड रोड फोरम को बेहद महत्वपूर्ण करार दिया और चीन में अगले महीने राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलने की उम्मीद भी जताई।
dharmpath.com dharmpath