विक्रमसिंघे वियतनाम की अपनी आधिकारिक यात्रा को बीच में रद्द कर स्वदेश लौट आए और घटनास्थल का दौरा किया, जहां अभी भी मलबे से शवों को निकालने के लिए राहत अभियान चल रहा है।
गौरतलब है कि 300 फुट ऊंचा कूड़े का ढेर शुक्रवार की शाम ढह गया था, जिससे उसके आस-पास स्थित बस्तियों के सैकड़ों घर धराशायी हो गए और 1,000 से अधिक लोगों को विस्थापित होना पड़ा। सेना अब तक कूड़े के ढेर से 32 शवों को बाहर निकाल चुकी है।
शुक्रवार शाम से करीब 1,000 बचावकर्मी राहत और खोज अभियान में लगे हुए हैं।
अभी भी पांच लोगों के लापता होने की खबर है। अधिकारियों ने कहा है कि जब तक सभी शव बाहर नहीं आ जाते खोज अभियान जारी रहेगा।
dharmpath.com dharmpath