तृणमूल का रिजर्व बैंक दफ्तर के सामने प्रदर्शन

कोलकाता, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने बुधवार को कोलकाता स्थित भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के कार्यालय के बाहर धरना दिया। सांसदों ने यह प्रदर्शन राज्य में पर्याप्त मात्रा में नए नोटों की आपूर्ति नहीं किए जाने को लेकर किया।

आरबीआई गर्वनर उर्जित पटेल बैंक के बोर्ड की बैठक में भाग लेने गुरुवार को शहर आ रहे हैं। उससे एक दिन पहले धरना दिया गया।

राज्य के कई मंत्रियों और तृणमूल कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने बुधवार दोपहर को हुए इस धरने में भाग लिया। इनमें ऊर्जा मंत्री सोवनदेब चट्टोपाध्याय, शहरी विकास मंत्री फरहाद हाकिम, कोलकाता के मेयर और आपात सेवा मंत्री सोवन चटर्जी भी शामिल थे।

धरने पर बैठे तृणमूल कांग्रेस नेता पार्थ चटर्जी ने कहा, “नोटबंदी के 35 दिनों बाद भी राज्य के बैंकों और डाकघरों में नए नोटों की आपूर्ति पर्याप्त नहीं है। राज्य के लोग नए नोटों की कमी के कारण अभूतपूर्व समस्याओं का सामना कर रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493