तेलंगाना का आईटी निर्यात 85,470 करोड़ रुपये

हैदराबाद, 1 जून (आईएएनएस)। वित्तवर्ष 2016-17 में तेलंगाना का कुल आईटी/आईटीईएस निर्यात 85,470 करोड़ रुपये रहा, जो कि इसके पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 13.85 फीसदी अधिक है। सरकार ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

सूचना-प्रौद्योगिकी मंत्री के. टी. रामा राव ने मीडिया को बताया कि राज्य की आईटी और आईटी सक्षम सेवाओं की वृद्धि 10 फीसदी के राष्ट्रीय औसत से करीब 4 फीसदी अधिक रही।

तेलंगाना के आईटी क्षेत्र का करीब 98-99 हिस्सा हैदराबाद में स्थित है, जहां करीब 24,506 पेशेवर काम करते हैं। जबकि इसमें कुल कर्मचारियों की संख्या 4,31,891 है।

तेलंगाना के तीसरे गठन दिवस समारोह की पूर्व संध्या पर मंत्री ने आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्यूनिकेशन विभाग का सालाना रिपोर्ट जारी किया।

उन्होंने कहा कि लगातार तीसरे साल राज्य का आईटी निर्यात राष्ट्रीय औसत से अधिक रहा है।

उन्होंने कहा, “उस समय हमने कहा था कि साल 2020 तक हमारा लक्ष्य निर्यात और रोजगार में दोगुना बढ़ोतरी का है। हम इसे प्राप्त करने के लिए निश्चित रूप से तैयार हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493