हैदाराबाद , 15 सितम्बर (आईएएनएस)। तेलंगाना के वारंगल जिले में मंगलवार सुबह पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए।
पुलिस को यहां से करीब 250 किलोमीटर दूर वारंगल में तडवई मंडल के वेंगलपुर वन क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिली थी, जिसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया।
पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ सुबह करीब छह बजे शुरू हुई, जो करीब चार घंटे तक चलती रही।
नक्सलियों ने जिले के मल्लमपल्ली गांव में जेसीबी मशीन को नष्ट कर दिया था।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने पिछले माह चित्याल मंडल में तेलंगाना विधानसभा के अध्यक्ष मधुसूदन चेरी को चेतावनी देते हुए पोस्टर चिपकाए थे।
dharmpath.com dharmpath