मुंबई में फिर बेपटरी हुई उपनगरीय रेलगाड़ी

मुंबई, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। मुंबई में उपनगरीय रेलगाड़ी के सात डिब्बे मंगलवार को पटरी से उतर गए। पिछले 18 घंटे में यह ऐसा दूसरा बड़ा हादसाा है। हादसा विले पार्ले और अंधेरी के बीच हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि पश्चिमी रेलवे मार्ग पर चर्चगेट जा रही रेलगाड़ी के सात डिब्बे पूर्वाह्न 11 बजे के आसपास पटरी से उतर गए। इस हादसे में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

पश्चिमी रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही इंजीनियरों और बचाव अधिकारियों की टीम को मार्ग पर सेवा बहाल करने के लिए मौके के लिए रवाना कर दिया गया।

बीते 18 घंटों के दौरान यह दूसरी ऐसी घटना है। इससे पहले सोमवार शाम बांद्रा से आ रही एक रेलगाड़ी के तीन डिब्बे छत्रपति शिवाजी टर्मिनस पर बेपटरी हो गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493