तेलंगाना में बस खाई में गिरी, 40 लोगों की मौत (लीड-1)

हैदराबाद, 11 सितम्बर (आईएएनएस)। तेलंगाना के जगतियाल जिले में मंगलवार को बस खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीएसआरटीसी) की बस कोंडागट्टू पर्वत पर स्थित अंजनेया मंदिर से लौट रही थी। बस कोंडागट्टू घाट रोड पर दुर्घटना का शिकार हो गई।

बस में 60 से अधिक यात्री सवार थे। चालक स्पीड ब्रेकर से गुजरते वक्त वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा जिससे दुर्घटना हुई।

मरने वालों में 20 महिलाएं और सात बच्चे शामिल हैं। कुछ घायलों की हालत गंभीर होने के कारण मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कर दिया।

घायलों को जगतियाल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ गंभीर रूप से घायल लोगों को करीमनगर और हैदराबाद के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने दुर्घटना पर दुख जताया और मृतकों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493