हैदराबाद, 5 जनवरी (आईएएनएस)। तेलंगाना राज्य के अदीलाबाद जिले में मंगलवार को एक बस पुल से नीचे गिर गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और अन्य 15 लोग घायल हुए हैं।
पुलिस ने बताया कि हादसा हैदराबाद से करीब 300 किलोमीटर दूर अदीलाबाद जिले के कागजनगर मंडल में हुआ।
तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीएसआरटीसी) की एक बस के चालक का बस पर से नियंत्रण छूट गया और यह पुल से नीचे जा गिरी।
बस अदीलाबाद जिले के कागजनगर से बेज्जुर जा रही थी।
घायलों को कागजनगर के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
dharmpath.com dharmpath