नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली मंगलवार सुबह घने कोहरे की चादर में लिपटी रही। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे दृश्यता 200 मीटर से कम रही।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा कि दिन में आंशिक रूप से बदली छाने के आसार हैं। दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में 97 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।
वहीं, एक दिन पहले सोमवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 10 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath