तेलंगाना में स्थापना दिवस की तैयारी जोरों पर

हैदराबाद, 1 जून (आईएएनएस)। तेलंगाना में गुरुवार को राज्य का स्थापना दिवस मनाने की जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। इस समारोह के लिए राज्यभर में व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

समारोह का आयोजन सिकंदराबाद में परेड ग्राउंड में किया जाएगा, जिसमें राज्यपाल ई.एस.एल. नरसिम्हा और मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव भी शरीक होंगे।

संसद के ‘आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम’ के तहत दो जून, 2014 को तेलंगाना राज्य अस्तित्व में आया था।

भारत के 29वें राज्य के स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों के तौर पर सार्वजनिक स्थलों और सरकारी इमारतों पर रोशनी की गई है। टैंक बंद, हुसैन सागर झील के किनारों, लुंबिनी पार्क, राज्य सचिवालय, शमशाबाद में अतंराष्ट्रीय हवाईअड्डा और धार्मिक स्थल चकाचौंध हैं।

इस अवसर पर राज्यभर में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। राज्य सरकार ने दो जून से सात जून के बीच उत्सव मनाने के लिए 10 जिलों में प्रत्येक को 30 लाख रुपये आवंटित किए हैं।

कुछ दिन पहले एवरेस्ट पर चढ़ाई करने वाली आदिलाबाद की अपर पुलिस अधीक्षक को स्थापना दिवस समारोह के मौके पर 62 अन्य उल्लेखनीय व्यक्तियों के साथ सम्मानित किया जाएगा। उन्हें सम्मान पत्र, नकद पुरस्कार और एक शॉल भेंट में दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने तेलंगाना आंदोलन के दौरान अपनी जान गंवाने वाले शहीदों के परिवारजनों को भी हैदराबाद और जिलों में सम्मानित करने का निर्देश दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493