तेलंगाना : विधायक के ड्राइवर की संदिग्ध हालात में मौत

हैदराबाद, 16 फरवरी (आईएएनएस)। तेलंगाना के एक विधायक के ड्राइवर की संदिग्ध स्थितियों में चली गोली के लगने से मंगलवार को मौत हो गई।

हैदराबाद, 16 फरवरी (आईएएनएस)। तेलंगाना के एक विधायक के ड्राइवर की संदिग्ध स्थितियों में चली गोली के लगने से मंगलवार को मौत हो गई।

घटना हैदरगुड़ा में विधायकों के निवास स्थान में हुई।

तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के विधायक सी.मदन रेड्डी के ड्राइवर अकबर की उस वक्त मौत हो गई जब सुरक्षाकर्मी रवींद्र की बंदूक से चली गोली उसे लग गई। अकबर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने इस बारे में विवरण नहीं दिया है कि गोली कैसे चली।

घटना के बारे में अलग-अलग बातें सामने आई हैं। कहा जा रहा है कि रवींद्र ने अपनी बंदूक रखी हुई थी। अकबर उसे देखने लगा। इसी बीच बंदूक दुर्घटनावश चल गई और अकबर को गोली लग गई। दूसरी बात यह सामने आई है कि अकबर ने खुदकुशी की है।

पुलिस उपायुक्त कमलासन रेड्डी ने घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस रवींद्र से पूछताछ कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493