तोमर की डिग्री जांचने बिहार पहुंची दिल्ली पुलिस

भागलपुर/मुंगेर, 12 जून (आईएएनएस)। फर्जी डिग्री के मामले में गिरफ्तार दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री जितेन्द्र सिंह तोमर के फर्जी डिग्री मामले में प्रमाण-पत्रों की जांच के लिए दिल्ली पुलिस भागलपुर पहुंची। दिल्ली पुलिस की टीम ने मुंगेर के विश्वनाथ सिंह विधि संस्थान जाकर नामांकन रजिस्टर और अन्य अभिलेखों की जांच की। तोमर को भी शुक्रवार को संस्थान में लाकर पूछताछ किए जाने की संभावना है।

भागलपुर पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि दिल्ली पुलिस तोमर को लेकर गुरुवार देर शाम भागलपुर पहुंची। टीम में शामिल अधिकारी विश्वनाथ सिंह ने विधि संस्थान के प्राचार्य आऱ क़े मिश्रा से मुलाकात की और तोमर से संबंधित जानकाारी हासिल की।

टीम के सदस्यों ने उपस्थिति पंजी और प्रमाण-पत्र जारी करने वाले रजिस्टर की जांच की। दिल्ली पुलिस ने हालांकि संवाददाताओं को इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

इस बीच तोमर को भी शुक्रवार को मुंगेर लाए जाने की संभावना है, जहां उनके इस संस्थान में पढ़ने के संबंध में पुलिस जानकारी हासिल करेगी।

संस्थान की नामांकन पंजी के अनुसार, तोमर ने वर्ष 1994 में मुंगेर स्थित विश्वनाथ सिंह विधि संस्थान के छात्र के रूप में दाखिला लिया था।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस विश्वविद्यालय के कुछ कर्मचारियों से भी पूछताछ कर सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493