त्रिकोणीय श्रृंखला : भारत की पारी 153 रनों पर सिमटी (लीड-1)

ब्रिस्बेन, 20 जनवरी (आईएएनएस)। स्टीवन फिन (33-5) और जेम्स एंडरसन (18-4) की धारदार गेंदबाजी की बदौलत इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने गाबा मैदान पर मंगलवार को जारी त्रिकोणीय श्रृंखला के तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में भारत को 153 रनों पर समेट दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 39.3 ओवर ही खेल पाई। भारत की ओर से स्टुअर्ट बिन्नी ने सबसे अधिक 44 रन बनाए, जबकि कप्तान महेंद्र सिंध धौनी ने 34, अजिंक्य रहाणे ने 33 और अंबाटी रायडू ने 23 रनों का योगदान दिया।

अंतिम विकेट के तौर पर आउट होने वाले बिन्नी ने 55 गेंदों पर तीन चौके दो छक्के लगाए। रहाणे ने 40 गेंदों का सामना करते हुए एक चौका और एक छक्का लगाया, जबकि कप्तान धौनी ने 61 गेंदो का सामना करते हुए सिर्फ एक चौका लगा।

शिखर धवन (वन), विराट कोहली (चार), सुरेश रैना (एक) और अक्षर पटेल (शून्य) ने निराश किया।

इस श्रृंखला में दोनों टीमों का यह दूसरा मुकाबला है, दोनों अपना पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार चुकी हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493