थरूर से फिर हो सकती है पूछताछ : बस्सी

नई दिल्ली, 20 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस आयुक्त बी.एस. बस्सी ने मंगलवार को कहा कि जरूरत पड़ने पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर से उनकी सुनंदा पुष्कर की रहस्यमयी परिस्थितियों में हत्या के मामले में दोबारा पूछताछ की जा सकती है।

बस्सी ने संवाददाताओं को बताया, “हमने इस केस से संबंधित कुछ लोगों से पूछताछ की है। उनमें से कुछ से अभी भी पूछताछ की जानी है। हम पूछताछ पूरी करने की प्रक्रिया में हैं।”

थरूर से सोमवार रात की गई पूछताछ के बारे में बस्सी ने कहा, “थरूर से करीब साढ़े तीन घंटे पूछताछ की गई। जरूरत पड़ने पर उन्हें दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।”

सुनंदा पुष्कर पिछले साल 17 जनवरी को एक आलीशान होटल में मृत मिली थीं। पुलिस ने कहा था कि उन्हें जहर दिया गया है।

पुलिस आयुक्त बस्सी ने कहा कि हमारी विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने थरूर से घटना की पृष्ठभूमि व घटना के बारे में भी पूछताछ की है।

थरूर से सोमवार शाम पूछताछ की गई। इससे कुछ घंटे पहले उन्हें पूछताछ में शामिल होने के लिए नोटिस जारी किया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493