त्रिपुरा में सड़क दुर्घटना में 6 मरे, 10 घायल

अगरतला, 17 जनवरी (आईएएनएस)। त्रिपुरा में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 घायल हो गए।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “एक ऑटो-रिक्शा तथा वैन में शुक्रवार को पश्चिमी त्रिपुरा के खासियामंगल में टक्कर हो गई, जिसमें तीन लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मरने वाले ऑटो-रिक्शा में सवार थे।”

दोनों वाहनों में सवार पांच अन्य यात्री इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पश्चिमी त्रिपुरा के ही जिरानिया और उत्तरी त्रिपुरा के पानीसागर तथा अंबासा में शुक्रवार को हुई अलग-अलग दुर्घटनाओं में तीन अन्य लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493