दिल्ली में साफ रहेगा दिन

नई दिल्ली, 17 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार की सुबह कोहरा रहा, लेकिन दिन में आसमान साफ रहेगा। सुबह कोहरे की वजह से हालांकि 55 रेलगाड़ियों के परिचालन में देरी हुई।

मौसम विभाग के अनुसार, सुबह में दृश्यता घटकर 50 मीटर से भी कम रह गई थी।

उत्तर रेलवे के अनुसार, 55 रेलगाड़ियां अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं, जबकि आठ के समय में बदलाव किया गया है।

दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “सुबह के वक्त घना कोहरा था, हालांकि दिन में आसमान साफ रहने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।”

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 100 फीसदी दर्ज की गई।

इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान था, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493