नाइजर में ‘चार्ली हेब्दो’ के खिलाफ प्रदर्शन, 4 मरे

नियामे, 17 जनवरी (आईएएनएस)। अफ्रीकी देश नाइजर के दूसरे सबसे बड़े शहर जिंदर में शुक्रवार को फ्रांसीसी व्यंग्य पत्रिका ‘चार्ली हेब्दो’ के कार्टून के विरोध में प्रदर्शन किया गया, जिस दौरान झड़प में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक घायल हो गए।

पत्रिका ने सात जनवरी को हुए आतंकवादी हमले के बाद एक बार फिर 14 जनवरी, 2015 के अपने नए अंक में पैगम्बर मुहम्मद के कार्टून प्रकाशित किए हैं, जिसमें उन्हें रोता हुआ और फ्रांसीसी भाषा में ‘मैं चार्ली हूं’ लिखे संदेश के साथ दिखाया गया है। सबसे ऊपर हमलावरों को माफ करने की बात भी लिखी है।

‘बीबीसी’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘चार्ली हेब्दो’ के इस नए अंक के खिलाफ शुक्रवार की नमाज के बाद दुनिया के कई देशों में मुसलमानों ने प्रदर्शन किए। पाकिस्तान, सूडान, अल्जीरिया में भी प्रदर्शन हुए। कई स्थानों पर प्रदर्शनकारी हिंसक हो गए।

नाइजर में भी ऐसा ही हुआ, जिस दौरान चार लोगों की मौत हो गई। नाइजर के आंतरिक मामलों के मंत्री मसाओदु हसौमी ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान झड़प में एक पुलिसकर्मी और तीन नागरिकों की जान चली गई, जबकि 10 से अधिक लोग घायल हो गए।

प्रदर्शनकारी स्थानीय हसुआ भाषा में ‘चार्ली शैतान है और उसका समर्थन करने वालों को जहन्नुम मिले’ जैसे नारे लगा रहे थे।

गौरतलब है कि इससे पहले सात जनवरी को तीन बंदूकधारियों ने ‘चार्ली हेब्दो’ के दफ्तर में घुसकर पत्रकारों और पुलिसकर्मियों सहित 12 लोगों की हत्या कर दी थी।

हमलावरों ने इसे पत्रिका द्वारा पैगम्बर मुहम्मद के कार्टून को प्रकाशित करने का प्रतिशोध बताया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493