बिहार में कंपकपी बढ़ी

पटना, 17 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित पूरे इलाके में पछुआ हवा चलने के कारण ठंड बढ़ गई है। शनिवार को सुबह से ही आकाश पर हल्के बादल छाए रहे और हवा चलती रही। मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों में मौसम में बदलाव नहीं होने का अनुमान जताया है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 10़ 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

भागलपुर का शनिवार को न्यूनतम तापमान 10़ 8 डिग्री, गया का 10़ 1 डिग्री तथा पूर्णिया का 11़ 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके पूर्व, शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 15़ 6 डिग्री, गया का 19़ 8 डिग्री तथा पूर्णिया का 23़ 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493