थाईलैंड में जहाज पलटी, 13 मरे

बैंकाक, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। थाईलैंड के अयुत्ताया शहर में रविवार को चाओ फ्राया नदी में लगभग 100 लोगों को लेकर जा रही एक जहाज पलट गई, जिसमें कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए, तथा दर्जनों लापता बताए गए हैं।

प्रशासन ने कहा है कि वे एक क्रेन के जरिए जहाज को निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

जहाज के यात्री अयुत्ताया में एक समारोह में हिस्सा लेकर लौट रहे थे। इनमें ज्यादातर ननथाबुरी प्रांत के थाई मुसलमान थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493