नई दिल्ली, 22 फरवरी (आईएएनएस)। दक्षिणी दिल्ली के एक कॉलेज भवन से एक महिला ने कूद कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को जानकारी दी।
मेघा राठौर (20) हौज खास में गृह अर्थशास्त्र संस्थान के जिमनेजियम में खेल सहयोही के तौर पर काम करती थी।
पुलिस ने कहा कि कुछ छात्रों और सुरक्षाकर्मियों ने सुबह 8.45 बजे मेघा को भवन के सामने फर्श पर पड़ा पाया। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर चोट लगने की वजह से उसकी मौत हो गई।
पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिस्वाल ने कहा, “प्रंबधन ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। जांच में पाया गया कि मेघा ने कॉलेज भवन की तीसरी मंजिल से छलांग लगाई थी।”
अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
dharmpath.com dharmpath