मुंबई, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। हास्य अभिनेता वीर दास दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए दक्षिण अफ्रीका रवाना हो रहे हैं।
यहां जारी एक बयान के मुताबिक, वीर जल्द ही अपने पहले लाइव शो के लिए दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग के लिए रवाना होंगे।
वीर ने कहा, “हमने अमेरिका के कैरोलिन्स ऑन ब्रॉडवे (न्यूयॉर्क में स्टैंडअप कॉमेडी का परिसर) से शुरू किया और उसके बाद मोंटेकैसिनो का रुख किया। यह पिछले महीने की मजेदार यात्रा थी और इससे बेहतर खुशी और नहीं हो सकती।”
उन्होंने कहा, “यह मेरे लिए खास हैं, न केवल इसलिए कि यह शहर में मेरी पहली प्रस्तुति है, बल्कि पहली बार दुनिया के प्रसिद्ध मोंटेकैसिनो में कोई हास्य अभिनेता प्रस्तुति देगा।”
अभिनेता को इससे पहले अभिनेत्री सनी लियोन के साथ फिल्म ‘मस्तीजादे’ में देखा गया था।
dharmpath.com dharmpath