सिटी पर नकारात्मक प्रभाव डालेगी गार्डियोला की नियुक्ति : पेलेग्रीनी

लंदन, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। मैनचेस्टर सिटी के कोच मैनुएल पेलेग्रीनी का मानना है कि अगले सत्र के लिए क्लब के कोच के रूप में पेप गार्डियोला की नियुक्ती से टीम पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

पेलेग्रीनी का कहना है कि इससे प्रीमियर लीग खिताब जीतने के लिए क्लब के संघर्ष को भी काफी नुकसान पहुंचेगा।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, अगले सत्र के लिए पेलेग्रीनी के स्थान पर गार्डियोला को नियुक्त करने के फैसले की घोषणा एक फरवरी को हुई थी।

प्रीमियर लीग में सिटो को लिसेस्टर से 1-3 और टॉटेनहम हॉटस्पर से 1-2 से मिली हार के बाद यह फैसला लिया गया है।

‘स्काई स्पोर्ट्स’ के साथ हुए एक साक्षात्कार में पेलेग्रीनी ने कहा, “अगले सत्र में जो कुछ भी होने वाला है, उसकी खबर अखबार में पाने से खिलाड़ियों को काफी परेशानियां होती हैं।”

चिली के रहने वाले पेलेग्रीनी का मानना है कि लिसेस्टर और हॉटस्पर के खिलाफ मिली हार के कारण मिली हार से क्लब के खिताब जीतने के क्रम पर कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है।

पेलेग्रीनी ने कहा, “हमें घरेलू मैदान पर यह हार मिली है। अब मुझे लगता है कि हम फिर से स्थिर हो गए हैं और मैं इस स्तर पर अच्छा समापन करके काफी खुश हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493