अगरतला, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। वाम मोर्चा शासित एकमात्र भारतीय राज्य त्रिपुरा के मुख्यमंत्री व मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के पोलित ब्यूरो सदस्य माणिक सरकार पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। सरकार चुनाव प्रचार के लिए मंगलवार को कोलकाता के लिए रवाना हो गए।
एक माकपा नेता ने आईएएनएस से कहा, “सरकार उत्तर 24-परगना और हुगली जिलों में मंगलवार को कई चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।”
माणिक सरकार असम विधानसभा चुनाव के लिए भी वाम मोर्चा के उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर चुके हैं। वह केरल और तमिलनाडु में भी प्रचार करेंगे, जहां विधानसभा चुनाव हो रहे हैं।
कम्युनिस्ट नेता 18 साल से भी ज्यादा समय से त्रिपुरा के मुख्यमंत्री हैं। सरकार ऐसे एकमात्र मार्क्सवादी नेता हैं जो पांच में से चार चुनावी राज्यों में वाम पाटिर्यो के लिए प्रचार करेंगें। अन्य वरिष्ठ माकपा नेता एक या दो राज्यों में प्रचार कर रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath