सीधी, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के सीधी जिले की पुलिस ने एक ट्रक से 21 टन अमोनियम नाइटेट जब्त किया है, और ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।
बहरी थाने के प्रभारी राजेंद्र त्रिपाठी ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया, “सोमवार शाम एक ट्रक को पकड़ा गया। वह ट्रक एक अन्य वाहन को टक्कर मार कर भाग रहा था। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें से 21 टन अमोनियम नाइटेट बरामद हुआ। इतनी मात्रा में विस्फोटक ले जाने की वजह का खुलासा न होने पर ट्रक को माल सहित जब्त कर लिया गया है।”
त्रिपाठी ने आगे बताया, “यह विस्फोटक मुम्बई से सिंगरौली ले जाया जा रहा था। ट्रक में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी नहीं थे। चालक को हिरासत में लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है।”
dharmpath.com dharmpath