दक्षिण कोरिया, अमेरिका में सामुद्रिक सहयोग बढ़ाने पर वार्ता

सियोल, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने सामुद्रिक सहयोग बढ़ाने पर वाशिंगटन में बातचीत की है। दक्षिण कोरिया की सरकार ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

द कोरियन हेराल्ड की रपट के मुताबिक, महासागर एवं मत्स्य पालन मंत्रालय ने बताया कि मुख्य रूप से सामुद्रिक नीतियों पर सूचनाओं के दायरे को बढ़ाने, अमेरिकी मालवाहक जहाजों की पहुंच दक्षिण कोरिया की मालवाहक सुविधाओं तक बढ़ाने और अमेरिकी बंदरगाह राज्य नियंत्रण अधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों पर बात हुई।

रपट में बताया गया है कि अमेरिकी सामुद्रिक प्रशासन ने पनामा नहर के विस्तार और इसके होने वाले असर की जानकारी दी। दक्षिण कोरिया ने अपने जहाजों को अमेरिकी बंदरगाहों पर आ रही दुश्वारियों को उठाया है।

मंत्रालय के मैरीटाइम लॉजिस्टिक्स ब्यूरो के प्रमुख पार्क ग्योंग-किओल ने कहा, “अमेरिका, दक्षिण कोरिया का दूसरा सबसे बड़ा व्यावसायिक साझेदार है और सामुद्रिक नीतियों के नियमों और मानकों को बनाने में अगुआ है। दोनों के बीच के नजदीकी रिश्ते और सूचनाओं का बेहतर प्रवाह दक्षिण कोरियाई जहाजों और व्यापार के लिए फायदेमंद है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493