झारखंड : ‘सरकार, नौकशाही जिम्मेदार बने’

रांची, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)। झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष दिनेश ओरन ने लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए सरकार और नौकरशाही को जिम्मेदार बनने का आह्वान किया है।

विधानसभा अध्यक्ष ने मंगलवार को शीतकालीन सत्र के पहले दिन कहा, “लोगों को सदन में बहुमत की सरकार से काफी उम्मीदें हैं। राज्य सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए चुनौतियों का सामना कर रही है। लोगों की उम्मीदों को पूरा करने के लिए कैबिनेट और नौकरशाही महत्वपूर्ण है।”

उन्होंने कहा, “लोगों को निर्वाचित विधायकों से काफी उम्मीदें हैं। विधायकों के विचारों का सम्मान, सरकार और इसकी प्रणाली की जिम्मेदारी है। जब सरकार और नौकरशाह विधायकों के विचार पर विफल होते हैं तो लोकतंत्र पर लोगों का विश्वास डगमगाने लगता है।”

सदन में अध्यक्ष का बयान 11 दिसंबर के बाद आया, जब उन्होंने रांची में विधायकों की गरिमा पर चिंता व्यक्त की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493