दक्षिण कोरिया की समुद्री सीमा में फिर घुसा उत्तर कोरियाई पोत

सियोल, 8 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया का एक गश्ती पोत सोमवार को दक्षिण कोरिया की समुद्री सीमा में प्रवेश कर गया, जिससे दोनों देशों के बीच पहले से ही चल रहा तनावपूर्ण माहौल फिर से गर्मा गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी एफे ने दक्षिण कोरिया के रक्षा प्रवक्ता के हवाले से कहा है कि उत्तर कोरिया का गश्ती पोत सोमवार को सुबह करीब सात बजे पीला सागर में दोनों कोरियाई देशों के बीच निर्धारित समुद्री सीमा लांघ गया।

दोनों देशों के बीच इस समुद्री सीमा को उत्तरी सीमा रेखा (एनएलएल) के नाम से जाना जाता है।

उत्तर कोरियाई पोत करीब 20 मिनट तक दक्षिण कोरिया की समुद्री सीमा में रहा और दक्षिण कोरियाई पोत की ओर से चेतावनी स्वरूप की गई गोलीबारी के बाद उत्तर कोरिया की सीमा में वापस लौट गया।

प्रवक्ता ने बताया कि दक्षिण कोरिया ने अपनी नौसेना को हाई अलर्ट कर रखा है और एनएलएल के नजदीक निगरानी बढ़ा दी है।

उत्तर कोरियाई पोत अक्सर दक्षिण कोरिया की समुद्री सीमा में घुसपैठ करते रहते हैं, क्योंकि उत्तर कोरियाई सरकार 1950-53 में चले कोरियाई युद्ध के दौरान बनी एनएलएल को नहीं मानती।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493