दतिया में भाजपा नेत्रियों में मारपीट, बाल नोचे

दतिया, 11 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में रविवार को सड़क पर एक अनोखा नजारा देखने को मिला जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दो महिला नेत्रियों ने बीच सड़क पर एक-दूसरे की बाल पकड़कर बेदम पिटाई की और उसके बाद रिपोर्ट दर्ज कराने थाने जा पहुंची, मगर बाद में रिपोर्ट न लिखाने की इच्छा जाहिर की।

पुलिस ने बताया कि रविवार को भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुलक्षण गंगोटिया और जनपद सदस्य क्रांति राय के बीच एक कार्यकर्ता के घर में बैठक के दौरान विवाद हुआ। बाहर निकलते ही विवाद मारपीट में बदल गया। इन महिला नेत्रियों ने एक दूसरे को थप्पड़ जड़े और बाल पकड़कर पिटाई की। बाद में दोनों कोतवाली थाने रिपोर्ट दर्ज कराने जा पहुंची। कार्यकर्ताओं के समझाने पर उन्होंने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराया।

कोतवाली के थाना प्रभारी अजय भार्गव ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि दोनों महिला नेत्रियां समर्थकों के साथ थाने में शिकायत लेकर आई थीं, मगर बाद में उन्होंने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराया। लिहाजा पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493