दवाओं पर से छूट वापस लेने के फैसले पर पुनर्विचार हो : ममता (लीड-1)

कोलकाता, 8 फरवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार द्वारा कुछ खास दवाओं पर सीमा शुल्क में दी गई छूट को वापस लेने के फैसले पर पुनर्विचार की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से बड़ी संख्या में लोगों पर बुरा असर पड़ा है।

केंद्र सरकार ने 28 जनवरी को एक अधिसूचना के जरिए 76 महत्वपूर्ण दवाओं पर सीमा शुल्क में दी गई छूट वापस ले ली थी।

ममता ने राज्य सचिवालय में कहा, “मैं जीवन रक्षक दवाओं के सीमा शुल्क में अचानक हुई वृद्धि से चिंतित हूं। दाम बढ़ने के मामले को तुरंत देखा जाना चाहिए।”

ममता ने कहा, “कैंसर, मधुमेह, पार्किन्सन, ह्रदय/गुर्दे, महिला स्वास्थ्य से जुड़ी दवाएं बेहद महंगी हो गई हैं। हजारों लोग इन्हें इस्तेमाल करते हैं। कैंसर का इलाज वैसे ही बहुत महंगा है। केमोथेरेपी कराने में परिवार आर्थिक रूप से तबाह हो जाते हैं।”

ममता ने कहा कि देश की 80 फीसदी आबादी इस फैसले से प्रभावित होगी। इस पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493